लीमा, 04 सितंबर (कड़वा सत्य) पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्ट ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है।
सुश्री बोलुआर्ट मंगलवार को लीमा स्थित सरकारी मुख्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में चार कैबिनेट पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। उन्होंने सुश्री उर्सुला लियोन चेम्पेन को विदेश व्यापार एवं पर्यटन मंत्रालय का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं श्री ड्यूरिच फ्रांसिस्को व्हिटेम्बरी टैलेडो आवास, निर्माण और स्वच्छता मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे और फैब्रिसियो अल्फ्रेडो वालेंसिया गिबाजा संस्कृति मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे। चालीस साल से ज्यादा वर्षों के राजनयिक अनुभव वाले एल्मर शियालर साल्सेडो को जेवियर गोंजालेज-ओलाचेआ की जगह विदेश मंत्री बनाया गया है।
पेरू की राष्ट्रपति बोलुआर्ट ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

