ढाका, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) बंगलादेश में रविवार को पिछले 24 घंटों में कुल 1 हजार 221 लोगों में डेंगू बुखार का पता चला, जो इस साल अब तक एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
इसी अवधि में मच्छर जनित बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 158 हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि ताजा संक्रमण के साथ बंगलादेश में डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 29 हजार 786 हो गई है।
डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या से लड़ने के लिए, बंगलादेशी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मच्छरों के प्रजनन की जांच करने और लार्वा विरोधी अभियान चलाने के उपायों को मजबूत किया है।
बंगलादेश में जून-सितंबर की मानसून अवधि डेंगू बुखार का मौसम है, जिसे मच्छर जनित बीमारियों के लिए उच्च जोखिम वाला देश माना जाता है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

