रियो डी जनेरियो, 15 जनवरी (कड़वा सत्य) ब्राजील के रियो डी जनेरियो में भारी बारिश के कारण रविवार को आई भीषण बाढ़ से कम से कम 11 लोग काल के गाल में समा गये।शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी गयी है।
ब्राजीली मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी।
समाचार पोर्टल ‘जी आई’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार से रविवार तक शहर के उत्तरी हिस्से में बारिश के कारण बाढ़ आई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी।
मीडिया के अनुसार बाढ़ के कहर का बसों और अन्य यातायात माध्यमों के संचालन पर भी असर पड़ा है। अधिकारियों ने सभी पूर्व नियोजित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार शहर में आपातकाल की स्थिति घोषित है।
आशा,
ब्राज़ील में बाढ़ से कम से कम 11 लोगों की जान गयी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

