गाजा, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) मध्य गाजा पट्टी में एक आवासीय घर पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम छह फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
गाजा में फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा की रिपोर्ट के अनुसार हमले में नुसीरात शरणार्थी शिविर के पश्चिम में स्थित एक घर को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
बचाव दल उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जो नष्ट हुए घर और आसपास की इमारतों के मलबे में फंसे हो सकते हैं। घटना के संबंध में इजरायली अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
मध्य गाजा में इजरायली हमले में 6 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

