सना, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) यमन के हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने अदन की खाड़ी में एक इजरायली जहाज के खिलाफ मिसाइल हमला किया है। हूती सेना के प्रवक्ता याह्या सरिया ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि लक्षित जहाज का नाम ‘एमएससी सिल्वर’ है और उनके समूह ने इसे कई मिसाइलों से मारा।
उन्होंने कहा कि उनके समूह ने इजरायल के दक्षिणी शहर इलियट के साथ-साथ लाल सागर में कई अमेरिकी युद्धपोतों की ओर बम से लदे कई ड्रोन दागे। अमेरिका या इजरायल ने इसपर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
हूती ने पिछले वर्ष नवंबर के मध्य से अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर अपने हमलों को तेज कर दिया है, और कहा है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुट हैं, जो तीव्र इजरायली हमलों का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी-ब्रिटिश बलों ने हूती लक्ष्यों पर दर्जनों हवाई हमले किए हैं, जिसमें मोबाइल मिसाइल लांचर और अन्तर्जलीय ड्रोन शामिल हैं, लेकिन समूह को और ज्यादा हमला करने से रोकने में विफल रहे हैं।
अभय
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायली जहाज पर मिसाइल हमला करने का दावा किया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

