गाजा, 29 अप्रैल (कड़वा सत्य) दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर में तीन आवासीय इमारतों पर रविवार रात इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए।
फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफ़ा ने सोमवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि कई अन्य लोग अभी भी मलबे में फंसे हुए हैं और नागरिक सुरक्षा दल उन्हें बचाने के लिए काम कर रहे हैं।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक इजरायली सेना की पिछले 24 घंटों के दौरान की कार्रवाई में 66 फिलिस्तीनी मारे और 138 अन्य को घायल हो गए।
बयान के अनुसार सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 34,454 हो गई और 77,575 लोग घायल हुए है।
अशोक
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
राफा पर इजरायली हवाई हमले में 15 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

