रोम, 22 अप्रैल (कड़वा सत्य) इटली की राजधानी रोम के 2,777वां स्थापना दिवस के मौके पर पूरा शहर रविवार को संगीत समारोहों, प्रदर्शनियों, समारोहों और 2,000 से अधिक सेनानायकों, सेंचुरियनों, सीनेटरों, ग्लेडियेटर्स, वेस्टल्स, पुरोहितों और रईसों के रूप में मार्च कर रहे लोगों की परेड से गूंज उठा।
सेंचुरियन के वेश में रविवार की परेड में भाग लेने वाले 29 वर्षीय कॉफी बार कार्यकर्ता मार्को कॉन्टारिनी ने बताया कि यह उत्सव आगंतुकों और छात्रों को दिखाने के साथ-साथ इस ऐतिहासिक शहर के इतिहास के प्रति सम्मान देने देने का एक तरीका है।
रोम की स्थापना 21 अप्रैल 753 ईसा पूर्व को हुयी थी।
अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत से यहां आये प्रेस्टन जुआन लोरिया ने कहा कि शहर में छुट्टियों के दौरान दिन के उत्सव का सुखद संयोग था।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रोम में सप्ताहांत के लिए होटल बुकिंग सामान्य से अधिक थी। वहीं सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की गयी है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
रोम का 2,777वां स्थापना दिवस मनाया गया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

