अदन (यमन), 19 अगस्त (कड़वा सत्य) यमन के सरकार समर्थक सुरक्षा बलों के एक उच्च पदस्थ अधिकारी की रविवार को देश के दक्षिणी प्रांत अबयान में अल-कायदा आतंकवादी समूह ने घात लगाकर हत्या कर दी गई। एक सैन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
स्थानीय सैन्य अधिकारी ने गुमनाम रहने की शर्त पर कहा कि अबयान प्रांत के मुदियाह जिले में सुरक्षा बेल्ट बलों के कमांडर कर्नल हुसैन रबिध को अल-कायदा के बंदूकधारियों द्वारा किए गए एक सशस्त्र हमले में निशाना बनाया गया था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हमले के परिणामस्वरूप कर्नल रबीध और उनके दो अंगरक्षकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
वरिष्ठ यमनी सुरक्षा अधिकारी संदिग्ध अल-कायदा हमले में मारा गया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

