कराकस, 22 फरवरी (कड़वा सत्य) वेनेजुएला के दक्षिणपूर्वी बोलिवर राज्य के अंगोस्टुरा शहर के ला परागुआ में एक खदान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बुधवार रात को दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद फंसे खनिकों का पता लगाने के लिए खोज एवं बचाव दल को इलाके में तैनात किया जा रहा है।
श्री मादुरो ने राज्य टेलीविजन पर कहा, "हमने बोलिवर राज्य के गवर्नर एंजेल मार्कानो के साथ मिलकर सभी नागरिक सुरक्षा टीमों को तुरंत भेज दिया है और हम खोज एवं बचाव को मजबूत करेंगे।"
श्री मादुरो ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ड्रिलिंग के कारण खदान ढहा है और 30 मीटर की गहराई तक ढह गया।
अभय
वेनेजुएला में खदान ढहने से 15 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

