कोलंबो, 16 जनवरी (कड़वा सत्य) श्रीलंका में इस साल जनवरी में अब तक पांच हजार से अधिक डेंगू के मामलों की पुष्टि हुई है।
राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण इकाई (एनडीसीयू) के मंगलवार को जारी आंकड़ों अनुसार जनवरी के पहले पखवाड़े के दौरान 5,829 मामले सामने आए हैं। पश्चिमी प्रांत में सबसे अधिक 1,956 और इसके बाद उत्तरी प्रांत में 1,390 मामले दर्ज किए गए।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने दक्षिण एशियाई देश में मच्छर जनित बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी डेंगू रोकथाम सप्ताह की घोषणा की थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल श्रीलंका में डेंगू के 88,398 डेंगू के मामले सामने आए थे और 57 मरीजों की मौत हुयी थी।
श्रद्धा डेस्क
श्रीलंका में डेंगू के 5000 से अधिक मामलों की पुष्टि


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

