बीजिंग, 08 सितंबर (कड़वा सत्य) दक्षिण चीन के हैनान प्रांत में भीषण तूफान ‘यागी’ से चार लोगों की मौत हो गई और 95 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, हैनान में 5लाख 26 हजार से अधिक लोग तूफान से प्रभावित हुए हैं।
साल का 11वां तूफ़ान यागी शुक्रवार को दो बार आया, पहले हैनान प्रांत और बाद में ग्वांगडोंग प्रांत में।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, हैनान के अधिकांश क्षेत्र अलग-अलग स्तर पर प्रभावित हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप बुनियादी ढांचे, उद्योगों और कृषि को नुकसान हुआ है और उत्पादन और निवासियों के जीवन पर असर पड़ा है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
सुपर तूफान यागी चपेट में दक्षिण चीन, चार लोगों की मौत 95 घायल

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

