काबुल, 11 मई (कड़वा सत्य) उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान और तखर प्रांतों में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाघलान में, प्राकृतिक आपदा से गोजरगाह-ए-नूर, जेलगाह, नाहरीन, बघलान-ए-मरकज़ी और बरका जिलों के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक आयी बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग अभी भी लापता हैं।
अफगानिस्तान में भारी बारिश, बाढ़ ने मचाई तबाही, 70 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

