काबुल, 21 फरवरी (कड़वा सत्य) अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत समांगन में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्रांत के सिविल अस्पताल के प्रमुख सैयद उस्मान हामिदी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे में घायल हुए दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।
गौरतलब है कि भीड़भाड़ वाली सड़कों पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी के कारण अफगानिस्तान में बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं और यात्रियों की जान जाती है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 महीनों में अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाओं में 1,600 से अधिक लोग मारे गये हैं और 4,000 से अधिक घायल हुए हैं।
यामिनी,आशा
अफगानिस्तान में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, दो घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

