खोस्त (अफगानिस्तान) 29 जनवरी (कड़वा सत्य) अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत खोस्त में मंगलवार रात अज्ञात हथियारबंद लोगों ने 10 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गरबाज़ ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह भीषण घटना मंगलवार देर रात अली शिर जिले में हुई, जब अज्ञात हथियारबंद लोगों ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, जिसमें आठ महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
श्री गरबाज़ ने कहा कि इन हत्याओं के पीछे के लोगों को गिरफ्तार करने और न्याय के कठघरे में लाने के प्रयास जारी हैं।
सैनी,
कड़वा सत्य शिन्हुआ
अफ़ग़ानिस्तान में 10 नागरिकों की गोली मारकर हत्या


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

