वाशिंगटन, 23 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के दूसरे वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उसके खिलाफ 500 से अधिक नए प्रतिबंधों की घोषणा की।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा कि रुस के आर्कटिक क्षेत्र में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के आलोक में भी प्रतिबंध लगाए गए।
वाशिंगटन ने दावा किया कि रूसी सरकार जिम्मेदार थी। श्री बाइडेन ने कहा, "ये प्रतिबंध श्री नवलनी के कारावास से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ रूस के वित्तीय क्षेत्र, रक्षा औद्योगिक आधार, खरीद नेटवर्क और कई महाद्वीपों में प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को लक्षित करेंगे।"
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।
डेस्क
/डेस्क
अमेरिका ने रूस पर नये प्रतिबंध लगाये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

