न्यूयॉर्क, 02 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका के फ्लोरिडा प्रान्त में गुरुवार देर रात एक एकल इंजन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाने से आसपास के कई घरों में आग लग गई और कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले गुरुवार शाम करीब सात बजे पायलट ने क्लीयरवाटर में इंजन में खराबी की सूचना दी थी।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कई मौतों की पुष्टि किये जाने की जानकारी दी गयी है।
संघीय उड्डयन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के मुताबिक विमान, उसके पायलट और यात्रियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। दुर्घटना के दौरान चपेट में आये घरों में लोगों की मौजूदगी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
समीक्षा डेस्क
अमेरिका में सिंगल-इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

