वाशिंगटन, 17 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका के रक्षा विभाग ने वर्जीनिया स्थित रक्षा, विमानन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं बायोमेडिकल अनुसंधान कंपनी लेइडोस को स्वचालित इंस्टालेशन एंट्री सिस्टम प्रदान करने के लिए लगभग 25 करोड़ डॉलर का ठेका दिया है।
अमेरिका के रक्षा विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, "लेइडोस वर्जीनिया को ऑटोमेटेड इंस्टालेशन एंट्री सिस्टम के लिए 24.9 करोड़ डॉलर का ठेका दिया गया है।"
रक्षा विभाग ने कहा कि अनुबंध पर काम आठ फरवरी, 2030 की अनुमानित समाप्ति तिथि के साथ लगभग छह साल तक का है।
रक्षा विभाग ने कहा कि अमेरिकी राज्य मैरीलैंड के एबरडीन में आर्मी प्रोविंग ग्राउंड्स में स्थित आर्मी कॉन्ट्रैक्टिंग कमांड अनुबंध गतिविधि के रूप में परियोजना पर काम की देखरेख करेगी।
संतोष
अमेरिकी सेना ने लइडोस को नयी स्वचालित प्रणाली हेतु 24.9 डॉलर ऑर्डर दिया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

