हेलसिंकी, 02 जून (कड़वा सत्य) आइसलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में महिला कारोबारी हल्ला टॉमसडॉटिर पूर्व प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर से आगे चल रही है। यह जानकारी रविवार को प्रकाशित सभी निर्वाचन क्षेत्रों के आंशिक परिणामों के अनुसार दी गयी।
राष्ट्रीय प्रसारक आरयूवी की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 1 लाख 60 हजार वोटों में से 86 हजार 551 वोटों की गिनती के साथ सुश्री टॉमसडॉटिर को 32.4 प्रतिशत वोट मिले, जबकि सुश्री जैकब्सडॉटिर को 26.3 प्रतिशत वोट मिले।
छह निर्वाचन क्षेत्रों के साथ आइसलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में इस बार 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां चुनाव एक दौर में होता है इसलिए जिसे सबसे अधिक वोट मिलेंगे वह चुना जाएगा।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
आइसलैंड के राष्ट्रपति चुनाव में टॉमसडॉटिर आगे


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

