बगदाद, 16 जनवरी (कड़वा सत्य) इराक के अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिस्तान की राजधानी अरबील शहर पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा किए गए मिसाइल हमले में चार लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए है।
क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कुर्दिस्तान क्षेत्र सुरक्षा परिषद ने एक बयान में कहा है कि सोमवार को रात 11:30 बजे आईआरजीसी ने अरबील में 'कई आबादी वाले नागरिक क्षेत्रों' पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि हमले में चार नागरिकों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।
बयान में कहा गया, 'एक स्थिर क्षेत्र के रूप में अरबील कभी भी किसी भी पक्ष के लिए खतरे का स्रोत नहीं रहा है।' मिसाइल हमले को 'कुर्द क्षेत्र और इराक की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन' बताया गया है तथा संघीय सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसे हमलों के बारे में चुप नहीं रहने का भी आह्वान किया गया।
इससे पहले, एक स्थानीय सुरक्षा सूत्र ने बताया कि अरबील के उत्तरी हिस्से में निर्माणाधीन अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास आधी रात के आसपास छह विस्फोटों की आवाज सुनी गई थी।
इस बीच, आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसने क्षेत्र में 'जासूसी मुख्यालय' पर मिसाइल हमले किए।
बयान में कहा गया है कि मिसाइलों ने अपने लक्ष्यों पर हमला किया और अधिक विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी।
डेस्क
/डेस्क
आईआरजीसी के मिसाइल हमले में अरबील में चार लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

