जकार्ता, 12 मई (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) इंडोनेशिया के पश्चिम प्रांत सुमात्रा में शनिवार शाम अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने रविवार को कहा, “ग्यारह शव कैंडुआंग जिले में और चार अन्य सुंगई पुआ जिले में पाए गए।” उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
कैंडुआंग जिले में 90 इमारतें जलमग्न हो गईं, जिनमें आवास गृह, सार्वजनिक सुविधाएं और दुकानें शामिल हैं। इस बीच आईवी कोटो जिले में 60 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 20 दुकानें और एक स्कूल भवन जलमग्न हो गया है। लगातार अद्यतन डेटा के साथ आपातकालीन स्थिति के बारे में जानकारी दी जा रही है।
संतोष सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत सुमात्रा में बाढ़ से 15 की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

