जकार्ता, 13 जुलाई (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के द्वीप जावा के बोयोलाली रीजेंसी में शनिवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गये।
बोयोलाली पुलिस प्रमुख पेट्रस पर्निगोटन सिलालही ने कहा, " हादसा स्थानीय समयानुसार आज तड़के करीब 03:15 बजे तब हुआ, जब सुराबाया से योग्याकार्टा जा रही एक मिनी बस सामने खड़े एक ट्रक से टकरा गई। बस में 22 यात्री सवार थे।" इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडोनेशिया में टोल रोड दुर्घटना में छह लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

