जकार्ता, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) इंडोनेशिया के मध्य जावा प्रांत में स्थित पेकालोंगन रीजेंसी में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। जबकि तीन लोग अभी तक लापता हैं ।
यह जानकारी इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) ने मंगलवार को दी।
पेकालोंगन के राज्याधिकारी फादिया अराफिक ने कहा कि हालांकि कई उप-जिलों में इसी तरह की घटनाएं हुई, लेकिन पेटुंगक्रियोनो सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ।
फादिया ने कहा कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई जिस कारण पेटुंगक्रियोनो उप-जिले में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। लोगों को निकालने का अभी भी जारी है। खोज एवं बचाव कर्मियों को आपदाओं के कारण बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और नदियों से दूर रहने का आग्रह किया है।
अशोक
कड़वा सत्य
इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन से 16 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

