क्विटो, 13 अप्रैल (कड़वा सत्य) दक्षिणी इक्वाडोर में शुक्रवार को राजमार्ग पर बस के पलट जाने से करीब चार लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गये।
अटॉर्नी जनरल कार्यालय (एफजीई) ने यह जानकारी दी।
एफजीई ने एक्स पर कहा, 'दुर्घटना के बाद तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया है। बस चालक फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। घटना के कारणों की जांच जारी है।
इक्वाडोर के खेल मंत्री एंड्रेस गुशमर ने बताया कि वाहन एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ लोजा के एक प्रतिनिधिमंडल और कुछ परिवार के सदस्यों को ले जा रहा था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में 8-12 वर्ष की आयु के बाल ताइक्वांडो एथलीट शामिल थे, जो इस सप्ताहांत के लिए निर्धारित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दक्षिणी शहर कुएनका जा रहे थे।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
इक्वाडोर में बस पलटने से चार लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

