यरुशलम, 28 जुलाई (कड़वा सत्य) इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स के मजदल शम्स शहर में गोलाबारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार ने रविवार को इजरायली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगरी के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार के मुताबिक शनिवार को इजरायल एम्बुलेंस सेवा (एमडीए) ने बताया कि गोलान हाइट्स में हमले में 10 लोग मारे गए हैं। बाद में टाइम्स ऑफ इजरायल अखबार ने श्री हगरी का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
उधर, लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह ने मजदल शम्स शहर पर गोलाबारी में शामिल होने से इनकार किया। इसके बावजूद, इजरायली अधिकारियों ने हिजबुल्लाह और लेबनान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करना शुरू कर दिया।
संतोष
कड़वा सत्य
इजराइल के गोलान हाइट्स में हमले में 12 की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

