यरूशलम, 06 जुलाई (कड़वा सत्य) इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार से एक और व्यक्ति की मौत होने से इस प्रकोप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को वायरस से संक्रमण के 61 नए मामलों की भी जानकारी दी , जिससे मई की शुरुआत से देश में पाए गए कुल मामलों की संख्या बढ़कर 236 हो गई।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, यह 2000 के बाद से वेस्ट नाइल बुखार के मामलों की सबसे अधिक वार्षिक संख्या है। उस दौरान इजरायल में वायरस से संक्रमण के 400 से अधिक मामलों का निदान किया गया था।
इस बीच, इजरायल के पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने मध्य शेफ़ेला क्षेत्र में कई स्थानों पर वेस्ट नाइल वायरस से संक्रमित मच्छरों का पता लगाने की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि उसने स्थानीय अधिकारियों को इस समस्या से निपटने के लिये निगरानी एवं उन्मूलन कार्यों का विस्तार करने का निर्देश दिया है और लोगों को आसपास पानी एकत्र नहीं करने का आह्वान किया है।
सैनी
कड़वा सत्य
इजरायल में वेस्ट नाइल बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

