बेरूत, 07 अक्टूबर (कड़वा सत्य) लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में इजरायली हवाई हमलों में 11 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं।
लेबनान के आधिकारिक और सैन्य सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार रात इजरायली हमले में 11 लेबनानी मारे गये और 17 लोग घायल हो गये।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, माउंट लेबनान गवर्नरेट के एले जिले के कायफौन गांव में एक आवासीय इमारत पर इजरायली हवाई हमले में छह लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए। इजरायल के ही एक अन्य हवाई हमले में पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
इजरायली सेना हिज़्बुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को कम करने और लेबनान की सीमा से लगे देश के उत्तरी क्षेत्र में इजरायलियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के इरादे से लेबनानी क्षेत्र में व्यापक अभियान चला रही है।
गौरतलब है कि आठ अक्टूबर, 2023 से हिज़्बुल्लाह और इजरायली सेना के बीच लेबनान-इजरायली सीमा पर गोलीबारी हो रही है।
,
कड़वा सत्य
इजरायली हवाई हमले में 11 लेबनानी मारे गये, 17 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

