इस्लामाबाद, 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को रविवार को उप प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया गया।
इस बात की जानकारी कैबिनेट डिवीजन की एक अधिसूचना में दी गयी है। कैबिनेट प्रभाग के कैबिनेट सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि श्री डार को "तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक" प्रभार दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में नई सरकार के गठन के बाद श्री डार ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली। तिहत्तर वर्षीय डार देश की संसद के ऊपरी सदन सीनेट के सदस्य हैं एवं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्होंने पहले भी कई बार देश के वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था।
संतोष,
कड़वा सत्य
इशाक डार नामित हुए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

