यरूशलम, 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) ईरान ने इजरायल पर 185 ड्रोन, 36 क्रूज मिसाइलें और 110 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी हैं। जिनमें इराक और यमन भी शामिल हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने दो इजरायली अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शनिवार की रात एक अप्रैल को दमिश्क में ईरानी दूतावास से सटे कांसुलर एनेक्सी भवन पर इजरायल के हवाई हमले के जवाब में इजरायल पर एक बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। इज़रायली हमले एक इमारत को नष्ट हो गयी और दो जनरलों सहित आईआरजीसी के सात सदस्य मारे गये थे। इसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करने का संकल्प लिया था।
इज़रायली मीडिया ने रविवार को बताया कि इज़रायल ने ईरान द्वारा दागे गए 99 प्रतिशत ड्रोन और मिसाइलों को रोक लिया है और निर्णायक प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाद में कहा कि वाशिंगटन ने आने वाले लगभग सभी ड्रोन और मिसाइलों को गिराने में इज़रायल की मदद की।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
ईरान ने इजरायल पर हमले के लिए 185 ड्रोन, 146 मिसाइलें दागी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

