प्योंगयांग, 26 मई (कड़वा सत्य) उत्तर कोरिया के उप रक्षा मंत्री किम कांग इल ने कहा है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी हवाई जासूसी तेज कर रहे हैं, जो देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।
कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने उप मंत्री के हवाले से रविवार को कहा कि अमेरिका और दक्षिण कोरियाई वायु सेना के विभिन्न हवाई जासूसी साधन हाल ही में उत्तर कोरिया के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण हवाई जासूसी को खुलेआम तेज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने 13 से 24 मई के बीच 16 अमेरिकी विमानों की गणना की जो उसके खिलाफ टोही गतिविधियों में कथित रूप से शामिल थे।
उप मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल होकर, अमेरिका और दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया की संप्रभुता और सुरक्षा का अतिक्रमण कर रहे हैं।
,
कड़वा सत्य
‘उत्तर कोरिया के खिलाफ जासूसी तेज कर रहे हैं अमेरिका, दक्षिण कोरिया’


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

