नैरोबी, 23 अप्रैल (कड़वा सत्य) उत्तरी इथियोपिया में सशस्त्र संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 50,000 से ज्यादा हो गई है।
मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। विस्थापित लोगों में कोबो, उत्तरी वेलो के 42,000 और सेकोटा, वाग हमरा क्षेत्रों के 8,300 लोग शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इथियोपिया में मानवीय स्थिति गंभीर है तथा हजारों महिलाओं और बच्चों को जीवित रहने के लिए व्यापक मानवीय समर्थन की आवश्यकता है।
अशोक
कड़वा सत्य
उत्तरी इथियोपिया में संघर्ष के कारण 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए : संरा


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

