अस्ताना, 03 जुलाई (कड़वा सत्य) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और कई द्विपक्षीय बैठकें करने के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे हैं! क्रेमलिन ने बुधवार को यह जानकारी दी।
क्रेमलिन ने वेबसाइट पर कहा, “रूसी राष्ट्रपति शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना पहुंचे हैं।”
एससीओ शिखर सम्मेलन 3-4 जुलाई को अस्ताना में “बहुपक्षीय कड़वा सत्य को मजबूत करना - सतत शांति और विकास का लक्ष्य” नारे के तहत होगा। शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों से 24 संयुक्त दस्तावेजों के एक पैकेज पर हस्ताक्षर करने और अच्छे पड़ोसी और एकता के सिद्धांतों के प्रति एससीओ प्रतिभागियों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने वाले एक अंतिम घोषणा और एक बयान को अपनाने की उम्मीद है।
सैनी
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुतिन अस्ताना पहुंचे


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

