कैनबरा, 27 अगस्त (कड़वा सत्य) ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने देश भर के अस्पतालों में आईवी ड्रिप बैग की भारी कमी को पूरा करने के लिये अगले छह महीने में अतिरिक्त 2.2 करोड़ बैग की आपूर्ति सुनिश्चित की है।
स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने स्थानीय उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पतालों में पर्याप्त ड्रिप बैग की सुविधा मुहैया कराना सुनिश्चित किया है।
श्री बटलर, राज्य और क्षेत्रीय समकक्षों ने अगस्त की शुरुआत में कहा था कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में ड्रिप बैग की कमी आने वाले समय तक जारी रहेगी। इसी बीच उन्होंने उत्पाद के वितरण के समन्वय के लिए एक राष्ट्रीय प्रतिक्रिया समूह की स्थापना की।
चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में ड्रिप बैगों की कमी वैश्विक आपूर्ति, मांग में अप्रत्याशित वृद्धि और विनिर्माण मुद्दों के कारण हुई है।
,
कड़वा सत्य
ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 2.2 करोड़ आईवी ड्रिप बैगों की आपूर्ति सुनिश्चित की

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

