काहिरा, 5 अगस्त (कड़वा सत्य) काहिरा के दक्षिण में हेलवान जिले के पास एक राजमार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। मिस्र की सरकारी अल-अह समाचार वेबसाइट पर रविवार को यह जानकारी दी गयी।
रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना एक ट्रेलर और पिकअप ट्रक के बीच टक्कर से शुरू हुई, जो बाद में एक तेज रफ्तार यात्री माइक्रोबस से टकरा गई।
मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में हजारों लोगों की जान चली जाती है। जिसका मुख्य कारण तेज गति, यातायात कानूनों की लापरवाही और खराब सड़क रखरखाव है।
हाल के वर्षों में, मिस्र ने यातायात को आसान बनाने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने सड़क नेटवर्क को उन्नत किया है। मिस्र की आधिकारिक सांख्यिकी एजेंसी ने मई में एक रिपोर्ट में कहा कि मिस्र में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें 2022 में 7,762 से घटकर 2023 में 5,861 हो गईं, जो 24.5 प्रतिशत की कमी है।
सैनी
कड़वा सत्य
काहिरा के पास तीन वाहनों की टक्कर में 7 की मौत, 20 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

