गाजा, 27 फरवरी (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 29,782 हो गई है।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना ने 90 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 164 अन्य को घायल कर दिया, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 29,782 हो गई और घायलों की संख्या 70,043 हो गई।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ पीड़ित मलबे के नीचे और सड़कों पर फंसे हुए हैं। इजरायली सेना एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा टीमों की पहुंच में बाधा डाल रही है।
सोमवार को अन्य बयान में इजरायली सेना ने पुष्टि की कि गाजा पट्टी में उसके पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
समीक्षा
गाजा में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 29,782 हुयी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

