गाजा, 01 फरवरी (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या 27 हजार से अधिक हो गयी है। गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान पट्टी में 118 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 190 अन्य को घायल कर दिया।
बयान में कहा गया है कि सात अक्टूबर, 2023 को इज़रायल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से फिलिस्तीनी क्षेत्र में मौतों की कुल संख्या 27,019 और घायलों की संख्या 66,139 हो गई है।
मंत्रालय ने संकेत दिया कि इजरायली सेना एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन क्षेत्रों में पहुंचने से रोकती अत: मलबे के नीचे और सड़कों पर अभी भी हजारों पीड़ित दबे हो सकते है।
इस बीच आधिकारिक फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के अनुसार लगातार 11वें दिन दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में अल-अमल अस्पताल के पास और फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के आसपास इजरायली तोपखाने की गोलाबारी जारी है।
सैनी
गाजा में फिलीस्तीनी मृतकों की संख्या 27 हजार से अधिक हुयी

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

