गाजा, 15 मई (कड़वा सत्य) मध्य गाजा पट्टी के नुसीरात शरणार्थी शिविर में सोमवार देर रात के बाद इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 40 लोग मारे गए और अन्य घायल हो गए।
फिलिस्तीन टीवी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली लड़ाकू विमानों ने नुसीरात शिविर के दक्षिण में कराजा परिवार के स्वामित्व वाली एक आवासीय इमारत पर बमबारी की। हताहतों में बच्चे भी शामिल हैं।
गत अप्रैल के अंत में एक हालिया हमले में इजरायली युद्धक विमानों ने शरणार्थी शिविर में एक आबादी वाले घर को कई मिसाइलों से निशाना बनाया था, जिसमें चार बच्चों सहित कम से कम नौ फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा पट्टी पर चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 35,000 से अधिक हो गई है।
अशोक
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
गाजा शरणार्थी शिविर पर इजरायल के हवाई हमले में 40 लोग मारे गए


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

