गाजा, 08 फरवरी (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी में कम से कम 11,000 घायल और बीमार फिलिस्तीनियों को इलाज के लिए तत्काल दूसरे देशों में भेजे जाने की जरूरत है।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-केदरा ने एक बयान में कहा कि 'मरीजों की जान बचाने की जरूरत है क्योंकि गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध के कारण चिकित्सा कर्मचारियों और उपकरणों की कमी के बीच मंत्रालय उनके लिए सभी चिकित्सा सेवाएं प्रदान नहीं कर सकता है।'
उन्होंने कहा, 'वर्तमान में, मंत्रालय उत्तरी गाजा में अस्पतालों के कुछ हिस्सों को संचालित करने में सक्षम है, लेकिन हमें अपना काम जारी रखने के लिए चिकित्सा आपूर्ति और ईंधन के आगमन और दक्षिण से चिकित्सा टीमों की वापसी की आवश्यकता है।'
मंत्रालय ने कहा कि गाजा पर चल रहे इजरायली हमलों में अब तक महिलाओं और बच्चों सहित 27,708 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि 67,147 अन्य घायल हुए हैं।
फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के अनुसार, पट्टी में इसकी 84 प्रतिशत स्वास्थ्य सुविधाएं इजरायली हमलों से प्रभावित हुई हैं।
डेस्क
/डेस्क
घायल , बीमार फिलिस्तीनियों को इलाज के लिए दूसरे देशों में भेजे जाने की जरुरत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

