गुआंगहोउ, 02 मई (कड़वा सत्य) दक्षिण चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा टूट जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी है।
अधिकारियों ने मेइझोउ शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
मलबे से निकाले गये अन्य तीन लोगों के डीएनए की पहचान अभी की जानी है।
मीझोउ शहर के अधिकारियों के अनुसार, 30 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सभी घायलों की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
यह हादसा मेइझोउ में मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेस-वे पर कल देर रात करीब 2:10 बजे हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा टूट गया। घटनास्थल पर बचाव और खोज अभियान अभी जारी है।
समीक्षा.श्रवण
कड़वा सत्य
चीन में एक्सप्रेस-वे हादसे में मृतकों की संख्या 48 हुई

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

