जिशीशान, 19 दिसंबर (कड़वा सत्य) चीन के उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसु के जिशीशान काउंटी में आए तेज भूकंप के झटकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हो गयी है।
प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता हान शुजुन ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार सोमवार देर रात करीब 11:59 बजे आया था जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी। भूकंप का केन्द्र जमीन से 10 किमी गहराई में गांसु के एक काउंटी से लगभग आठ किमी दूर था। घटना में 199 लोग घायल हुए हैं और 6,381 घरों को नुकसान पहुंचा है।
तेज भूकंप के झटकों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कुछ क्षेत्रों में बिजली तथा दूरसंचार ठप हो गया है। क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचों की मरम्मत के लिए कार्य जारी है।
श्रद्धा डेस्क
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 105 हुयी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

