शीनिंग, 31 दिसंबर (कड़वा सत्य) उत्तर पश्चिमी चीन में रविवार तक भूकंप से मरने वालों का आंकडा बढ़कर 151 हो गया। प्रांतीय भूकंप राहत मुख्यालय के अनुसार आज सुबह तकगांसु और किंघई प्रांतों में कुल 151 लोगों की मौत हो गई।
किंघई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई, क्योंकि भूकंप के बाद जिन अंतिम दो लोगों का पहले पता नहीं चल पाया था, वे मृत पाए गए।
स्थानीय अधिकारियों ने 22 दिसंबर को कहा था कि भूकंप से गांसु में 117 लोग मारे गए हैं।
गौरतलब है कि गांसु और किंघई प्रांत में 18 दिसंबर को आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी थी।
श्रद्धा, संतोष
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या 151 हुयी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

