बीजिंग, 20 जनवरी (कड़वा सत्य) चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर के फैंगचेंग काउंटी में एक स्कूल छात्रावास में शुक्रवार रात आग लगने से तेरह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
डेस्क
/डेस्क
चीन में स्कूल के छात्रावास में आग लगने से तेरह लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

