टोक्यो, 08 मई (कड़वा सत्य) जापान के टोक्यो इलाके में बुधवार सुबह दो वाहनों की टक्कर के बाद एक व्यक्ति ने गोली चला दी और मौके से भाग गया।
स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के चोफू थाना के अनुसार यह घटना टोक्यो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के चोफू शहर में एक आवासीय क्षेत्र के पास स्थानीय समयानुसार लगभग 02:40 बजे एक चौराहे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गयी। जिसके बाद दोनों कार में सवार व्यक्तियों के बीच बहस होने लगी और गुस्से में आकर एक कार में सवार व्यक्ति ने बंदूक निकाली और गोलियां चला दीं।
संदिग्ध ने जिस व्यक्ति पर गोली चलाई थी उसे गोली नहीं लगी और वह बच गया। घटना में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय पुलिस हत्या के प्रयास के रूप में इस घटना की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश कर रही है।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
जापान में वाहनों की टक्कर के बाद गोलीबारी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

