बुडापेस्ट, 10 मई (कड़वा सत्य) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान हंगरी और चीन ने रेलवे और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योगों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर 18 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जर्टो ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा “आज राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन ने बेहद सफल कड़वा सत्य की, जिसके परिणामस्वरूप 18 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।”
मंत्री ने कहा कि बुडापेस्ट-बेलग्रेड रेलवे के अलावा चीनी कंपनियां हंगरी में प्रमुख रेलवे परियोजनाओं को पूरा करेंगी, जिसमें हंगरी की राजधानी के चारों ओर एक रिंग रेल ट्रैक का निर्माण और हवाई अड्डे से शहर के केंद्र तक एक रेलवे का निर्माण शामिल है।
श्री सिज्जर्टो ने कहा कि अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएं सर्बिया के साथ हंगरी की सीमा से संबंधित हैं, जिसमें रोस्के-होर्गोस सीमा पार का विस्तार और हंगरी के अल्ग्यो और सर्बिया के नोवी सैड के बीच एक तेल पाइपलाइन का निर्माण शामिल है।
सैनी अशोक
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
जिनपिंग की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान हंगरी, चीन के बीच 18 समझौतों पर हस्ताक्षर

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

