ट्यूनिस, 31 जनवरी (कड़वा सत्य) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने गुरुवार को देश भर में लागू आपातकाल को 2025 के अंत तक बढ़ाने की घोषणा की।
सरकारी द्विसाप्ताहिक राजपत्र ‘जर्नल ऑफ द रिपब्लिक ऑफ ट्यूनीशिया’ में कहा गया है कि पूरे देश में आपातकाल की अवधि गुरुवार से 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ायी जाएगी।"
ट्यूनीशियाई आपातकालीन कानून अधिकारियों को असाधारण शक्तियां प्रदान करता है, जिसमें घर में नजरबंद करना, आधिकारिक बैठकों पर प्रतिबंध लगाना, कर्फ्यू लगाना, मीडिया और प्रेस की निगरानी करना, सभाओं पर रोक लगाना और न्यायपालिका की अनुमति के बिना मीडिया सेंसरशिप शामिल है।
ट्यूनीशिया में आपातकाल की स्थिति पहली बार 24 नवंबर, 2015 को राष्ट्रपति के गार्ड की बस पर बम हमले के बाद घोषित की गयी थी, जिसमें 12 एजेंट मारे गये थे।
कड़वा सत्य
ट्यूनीशिया ने आपातकाल की अवधि वर्ष के अंत तक बढ़ायी


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

