वाशिंगटन, 16 सितंबर (कड़वा सत्य) फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने रविवार को कहा कि फ्लोरिडा प्रांत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कथित हत्या के प्रयास की अपनी जांच करेगा।
इससे पहले रविवार को अमेरिका सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने फ्लोरिडा के एक गोल्फ कोर्स में श्री ट्रम्प से 300 से 500 गज दूर एक बंदूकधारी पर गोलियां चला दीं थी। कानून प्रवर्तन ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
श्री डीसेंटिस ने ‘एक्स’ पर कहा, “फ्लोरिडा प्रांत ट्रम्प इंटरनेशनल गोल्फ क्लब में हत्या के प्रयास के संबंध में अपनी जांच करेगा।”
श्री डेसेंटिस ने कहा कि लोग कथित हत्यारे के बारे में सच्चाई जानने के हकदार हैं और वह कैसे पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के 500 गज के दायरे में पहुंचने में सक्षम हो गया।
अमेरिकी कांग्रेस सदस्य मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कथित हत्यारे की पहचान रयान वेस्ले रॉथ के रूप में की है, हालांकि कानून प्रवर्तन द्वारा संदिग्ध की पहचान की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पूर्व जुलाई में पेंसिल्वेनिया में एक अभियान रैली में ट्रम्प की हत्या के प्रयास में भी बच गए थे।
सैनी अशोक
कड़वा सत्य/स्पूतनिक
ट्रंप की हत्या के प्रयास की अपनी अलग से जांच करेगा फ्लोरिडा : गवर्नर

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

