वाशिंगटन 26 जनवरी (कड़वा सत्य) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इज़रायल को 2,000 पाउंड बमों की आपूर्ति पर पिछले प्रशासन के प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया है।
एक्सियोस ने तीन इज़रायली स्रोतों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।
स्रोतों ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी गोदामों में संग्रहीत 1,800 एमके-84 श्रेणी के बम जहाजों पर लोड किए जाएंगे और आने वाले दिनों में इज़रायल को भेजे जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि मई 2024 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सीएनएन को बताया कि यदि इज़रायल दक्षिणी गाजा पट्टी में राफा पर आक्रमण करता है तो अमेरिका उसे तोपखाने के गोले, हवाई बम और अन्य आक् क हथियारों की आपूर्ति बंद कर देगा।
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
ट्रम्प ने इज़रायल से बम आपूर्ति प्रतिबंध हटाया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

