अंकारा 30 जून (कड़वा सत्य) तुर्की के इज़मिर प्रांत के तोरबाली शहर में एक विस्फोट के कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। यह विस्फोट संभवतः गैस रिसाव के बाद हुआ है।
तुर्की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
तुर्की के प्रसारक एनटीवी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब तीन बजे (12:00 जीएमटी) तोरबाली में एक पेस्ट्री की दुकान में हुआ। प्रसारक ने बताया कि विस्फोट के धमाके से पड़ोसी घरों की खिड़कियों उड़ गयी।
तुर्की समाचार एजेंसी आईएचए ने बताया कि कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं।
कड़वा सत्य/स्पुतनिक
तुर्की में विस्फोट से तीन लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

