बेरूत, 27 फरवरी (कड़वा सत्य) दक्षिणी लेबनान के विभिन्न इलाकों में सोमवार को इजरायली हमलों में हिजबुल्लाह के एक अधिकारी की मौत हो गई और चार नागरिक घायल हो गए। लेबनानी सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि एक इजरायली ड्रोन ने दक्षिण-पश्चिमी लेबनानी शहर टायर में स्थित अल-मजादेल शहर में एक कार पर हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल दागी, जिससे दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के एक अधिकारी हसन हुसैन सलामेह की मौत हो गई और उसके बगल में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अलग घटना में हिजबुल्लाह से संबद्ध इस्लामिक हेल्थ अथॉरिटी के दो पैरामेडिक्स घायल हो गए, और दक्षिणी लेबनान के ऐता अल-शाब गांव पर इजरायली हमले के दौरान उनकी एम्बुलेंस नष्ट हो गई।
सैनी
दक्षिण लेबनान में इज़रायली हमलों में हिज़्बुल्लाह अधिकारी की मौत, 4 नागरिक घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

