यांगून, 18 जुलाई (कड़वा सत्य) म्यांमार में दक्षिण के बागो क्षेत्र में स्थित पांडुंग टाउनशिप के 19 स्कूलों को अयेयारवाडी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बंद कर दिया गया है।
सरकारी अखबार ‘म्यांमार एलिन डेली’ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पांडुंग टाउनशिप में हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और प्राइमरी स्कूल समेत 160 स्कूल हैं। इनमें से निचले इलाकों के 19 स्कूलों को 16 जुलाई से नदी में आयी बाढ़ के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन 19 स्कूलों में 2,864 छात्र और 207 शिक्षक हैं।
दक्षिणी म्यांमार में बाढ़ के कारण 19 स्कूल बंद


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

