काठमांडू 06 मार्च (कड़वा सत्य) नेपाल के धादिंग जिले में बुधवार को यात्रियों से भरी बस के नदी में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गयी एवं 30 अन्य घायल हो गए।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई , जब राजधानी काठमांडू की ओर जा रही बस सड़क से उतरकर त्रिशुली नदी में गिर गयी। बचाव टीम ने पांच शव बरामद कर लिए और दो घायल लोगों ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जिले के पुलिस प्रमुख के सी गौतम ने बताया कि बस में 48 लोग सवार थे। पूछताछ में बस चालक ने खराब सड़क की स्थिति को दुर्घटना का कारण बताया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
डेस्क डेस्क
/डेस्क
नेपाल में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

